Skip to content
primary master
Menu
Menu

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Posted on December 9, 2025


एम्स थानाक्षेत्र के कोनी के समीप फोरलेन बाईपास पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक रामकृष्ण दुबे (35) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुबे की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।कूड़ाघाट निवासी रामकृष्ण दुबे कुशीनगर जिले के मोतीचक ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार सुबह 9.30 बजे स्कूल के लिए निकले थे। उनकी बाइक जैसे ही फोरलेन बाईपास पर फरेन नाले के समीप पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों के अनुसार रामकृष्ण परिवार के इकलौते सहारे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। छोटे बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सहकर्मी शिक्षकों ने कहा कि रामकृष्ण सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, उनकी असमय मृत्यु से शिक्षा जगत को बड़ी क्षति हुई है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
2025-12-09T17:10:00+05:30
Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school



Source link

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेट बिना शिक्षकों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट की रोक, पंजाब सरकार को नोटिस, केस “अर्जेंट लिस्ट” में रखा
  • बेसिक शिक्षक राज्य कर्मचारी नहीं फिर भी संपत्ति विवरण? बेसिक शिक्षकों में असंतोष
  • बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों को बालिका शौचालयों / मूत्रालयों से शत-प्रतिशत संतृप्त किये जाने के सम्बन्ध में।
  • मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति विवरण को लेकर स्थिति स्पष्ट, बेसिक शिक्षा परिषद के कर्मचारी राज्य कर्मचारी नहीं: RTI का जवाब
  • यूपी में अगले 24 घंटे के लिए बारिस अलर्ट

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Blog
©2026 primary master | Design: Newspaperly WordPress Theme