Skip to content
primary master
Menu
Menu

दीवाली और अन्य त्योहारों पर उपहार देने की परंपरा को बंद करने का आदेश, वित्त मंत्रालय ने कहा- इससे खर्च बढ़ता है

Posted on September 23, 2025


 सरकार ने दीवाली जैसे त्योहारों पर सरकारी कर्मचारियों को उपहार देने पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय का मानना है कि इससे सरकारी खर्च कम होगा, लेकिन ओल्ड पेंशन स्कीम के अध्यक्ष ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। आरबीआई गवर्नर पहले ही राज्यों से अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की अपील कर चुके हैं।

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने दीवाली और अन्य त्योहारों पर दिए जाने वाले उपहार की परंपरा पर रोक लगाए जाने की आदेश दिए हैं।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ. सुमंत्र पाल की ओर से 17 सितंबर को लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के चीफ एग्जीक्यूटिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसयू) में दीवाली और दूसरे त्योहारों पर गिफ्ट देने की प्रथा पर रोक लगाई जाए। इससे सरकारी खर्च बढ़ता है।

अर्थव्यवस्था में जनता के संसाधनों का न्यायपूर्ण उपयोग हो, इसके लिए यह कदम उठाना जरुरी है। डॉ. पाल ने इन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है डीपीआई?

गौरतलब है कि डीपीई, वित्त मंत्रालय के अधीन एक नोडल विभाग है, जो केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों से संबंधित नीतियों और दिशानिर्देशों को तैयार करता है, उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।

उनके कार्य-निष्पादन, स्वायत्तता व कार्मिक प्रबंधन पर नीतिगत दिशानिर्देश निर्धारित करता है। तीसरी लोकसभा (1962-67) की प्राक्कलन समिति की 52वीं रिपोर्ट में सार्वजनिक उद्यमों के प्रदर्शन का निरंतर मूल्यांकन करने के लिए एक केंद्रीकृत समन्वय इकाई की स्थापना की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया था।

परिणामस्वरूप, भारत सरकार ने 1965 में सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो (बीपीई) की स्थापना की और इसे वित्त मंत्रालय के अधीन कर दिया।

नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के अध्यक्ष ने किया विरोध

वहीं नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि वित्त मंत्रालय के निर्देश ठीक नहीं हैं।

इस उपहार से कर्मचारी सोचता है कि उसके काम का सम्मान हो रहा है और वह दोगुने उत्साह से काम करता है। यह आदेश कर्मियों का उत्साह तोडऩे वाला कदम है।

आरबीआइ गवर्नर ने दी थी सलाह

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल में राज्यों के वित्तीय प्रबंधन पर चिंता जताते हुए अनावश्यक सरकारी खर्चों में कटौती करने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करेगा, बल्कि आर्थिक विकास को गति देगा और मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने में मदद करेगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों को केंद्र के साथ समन्वय बढ़ाने पर बल दिया था।

दीवाली और अन्य त्योहारों पर उपहार देने की परंपरा को बंद करने का आदेश, वित्त मंत्रालय ने कहा- इससे खर्च बढ़ता है
2025-09-21T21:56:00+05:30
Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts



Source link

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सर्वर प्रॉब्लम को देखते हुए उपस्थिति /पावना लॉक करने हेतु स्कूल स्तर की तिथि और ब्लाक स्तर की तिथि में विस्तार
  • कैशलेस चिकित्सा की जल्द मिले सुविधा
  • 31 तक संपत्ति की जानकारी देने पर ही शिक्षकों को मिलेगा वेतन: स्कूल शिक्षा महानिदेशक
  • SIR नोटिस के जवाब में सबसे आसान कागजात
  • जिले के शिक्षकों का प्रदेश स्तर पर सम्मान

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Blog
©2026 primary master | Design: Newspaperly WordPress Theme