Skip to content
primary master
Menu
Menu

महिला बीएलओ और लेखपाल को पीटा

Posted on November 28, 2025


 सलोन, रायबरेली: एसआईआर सर्वेक्षण के दौरान महिला बीएलओ और लेखपाल को ग्राम प्रधान ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। आरोप है कि आरोपित प्रधान ने गणना प्रपत्र फाड़कर तमंचा तान दिया। इसके बाद लातघूंसों से जमकर मारा पीटा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसडीएम ने कोतवाल को जांच कर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे अहिरन मोहद्दीनगर मजरे पाल्हीपुर में महिला बीएलओ आरती यादव पत्नी दीप सिंह और लेखपाल अविनाश भारती मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पाल्हीपूर ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने एक साथी नोखई को साथ लेकर कार्य स्थल पर पहुचकर व्यवधान उतपन्न करने लगा था। महिला बीएलओ ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद लेखपाल अविनाश भी उसे समझाने लगा।

आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गणना प्रपत्र फाड़ते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। जिसका दोनों कर्मियों ने विरोध किया। जिसके बाद दबंग प्रधान ने लेखपाल और महिला बीएलओ के ऊपर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान प्रधान के तमंचा दिखाने पर दोनों कर्मी जान बचाने के लिए भागने लगे। जिसके बाद दोनों को प्रधान दीपक यादव ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि ग्रामीणों के सहयोग से दोनों कर्मी किसी तरह जान बचाने में कामयाब हुए। जिसके बाद घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी सलोन को दी गई। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि लेखपाल की सूचना पर घटना स्थल गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए कोतवाल को जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एसआईआर: प्रधान ने एसआईआर फार्म फाड़ ताना तमंचा : महिला बीएलओ और लेखपाल को पीटा
2025-11-28T21:15:00+05:30
Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts



Source link

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के कार्यालयों में 8.30 व स्कूलों में 10 बजे होगा झंडारोहण
  • अप्रैल से हर माह बदल जाएगा आपका बिजली का बिल
  • भ्रामक सूचनाओं से निपटेगा चुनाव आयोग का नया ऐप
  • परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334 भर्ती की बची सीटों पर काउंसिलिंग आज से
  • स. अध्यापक कला और कृषि की परीक्षा कल

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Blog
©2026 primary master | Design: Newspaperly WordPress Theme