Skip to content
primary master
Menu
Menu

बेसिक-माध्यमिक के प्रधानाध्यापक बनेंगे समर्थ व सक्षम

Posted on December 14, 2025


 बेसिक-माध्यमिक के प्रधानाध्यापक बनेंगे समर्थ व सक्षम

एससीईआरटी ने तैयार कीं तीन हैंडबुक, विमोचन जल्द

लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में समय-समय पर प्रधानाध्यापकों व अधिकारियों के तबादले के बाद नए को काम समझने में समय लगता है। इसे देखते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तीन हैंडबुक तैयार की हैं जो प्रधानाध्यापकों को उनकी जिम्मेदारियां बताएंगी।

एससीईआरटी ने प्राथमिक विद्यालयों के लिए सक्षम, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए समर्थ और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए दक्ष नाम से हैंडबुक बनाई है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ

सारथी सेन शर्मा की पहल पर तैयार हैंडबुक में प्रधानाध्यापकों को विभाग की योजनाएं, वित्तीय नियम, प्रशासनिक, शैक्षिक व सामुदायिक जिम्मेदारी के बारे में भी जानकारी दी गई है ताकि नवागत किसी भी प्रधानाध्यापक को किसी से पूछने की जरूरत न पड़े। जल्द ही इन हैंडबुक का विमोचन किया जाएगा।

हैंडबुक को तैयार करने वाली टीम के मुखिया एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन कुमार सचान ने

बताया कि विद्यालयों के दैनिक कामकाज व विद्यालय के कुशल संचालन में भी यह काफी उपयोगी है। इसमें विद्यालयों के संचालन से जुड़ी हर चीज को समाहित किया गया है।

हैंडबुक में कई जानकारियां : हैंडबुक में विभागीय पोर्टल, शैक्षिक अभियान, लैब, कक्षा प्रबंधन, मिड-डे मील, स्वास्थ्य व स्वच्छता, विद्यालय समितियां, बाल एवं विज्ञान मेला, मिशन शक्ति, निपुण भारत मिशन, डिजिटल रिकॉर्ड, खेलकूद, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, निर्माण और खरीद आदि से जुड़ी जानकारी दी गई है

बेसिक-माध्यमिक के प्रधानाध्यापक बनेंगे समर्थ व सक्षम
2025-12-14T07:01:00+05:30
Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj



Source link

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बेसिक शिक्षक राज्य कर्मचारी नहीं फिर भी संपत्ति विवरण? बेसिक शिक्षकों में असंतोष
  • बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों को बालिका शौचालयों / मूत्रालयों से शत-प्रतिशत संतृप्त किये जाने के सम्बन्ध में।
  • मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति विवरण को लेकर स्थिति स्पष्ट, बेसिक शिक्षा परिषद के कर्मचारी राज्य कर्मचारी नहीं: RTI का जवाब
  • यूपी में अगले 24 घंटे के लिए बारिस अलर्ट
  • SIR नोटिस पर मतदाता खुद की जगह दूसरों को भेज सकेंगे

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Blog
©2026 primary master | Design: Newspaperly WordPress Theme