Skip to content
primary master
Menu
Menu

प्रधानाध्यापक ने मिड डे मील विवाद बताकर कराई रिपोर्ट, बरेली रेफर

Posted on March 30, 2025


 प्रधानाध्यापक ने मिड डे मील विवाद बताकर कराई रिपोर्ट, बरेली रेफर

फतेहगंज पूर्वी। प्रधानाध्यापक ने खुद को बेगुनाह बताकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उसने घटना को प्रधान से मिड-डे मील विवाद की वजह से प्रायोजित बताया है। प्रधानाध्यापक ने एक छात्रा के माता पिता व 15 से 20 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपी बनाया है। बताया है कि वह अपने स्कूल में पढ़ा रहे थे। तब ये सब लोग स्कूल में आ गए। नशे की हालत में एक आरोपी ने कहा कि तू हमारे प्रधान को मिड-डे मील में हिस्सा नहीं देगा, फिर इन लोगों ने लाठी व बांका से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। आरोप लगाया कि उसके पीछे आरोपी की बेटी अपनी सहेली के साथ आई थी। उसी मकान में एक किरायेदार भी रहती है। उसी महिला ने गेट खोला था। लड़कियों ने खुद चाय बनाकर पी थी, जिस दौरान वह महिला मौजूद रही। उसे साजिशन फंसाने को घटनाक्रम बनाया गया है। 

फतेहगंज पूर्वी के बहाने लाया, ले गया कटरा

फतेहगंज पूर्वी। छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटियों के आधार कार्ड में कोई संशोधन नहीं होना था। प्रधानाध्यापक की मंशा ही गलत थी। वह संशोधन का बहाना बनाकर बेटियों को साथ ले गया था। जब बाइक से वह लोग फतेहगंज पूर्वी पहुंच गए तो उसने बाइक मीरानपुर कटरा बता दी। बेटियों ने पूछा था कि आप तो फतेहगंज कहकर लाए थे तो अब कहां ले जा रहे हो। प्रधानाध्यापक ने कहा कि यहां संशोधन नहीं होता है, मीरानपुर कटरा में ही होगा। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक ने खुद ही दीवार में सिर मारकर चोट मार ली जिससे छात्राओं के परिजनों पर झूठी रिपोर्ट लिखवा सके। संवाद

प्रधानाध्यापक ने मिड डे मील विवाद बताकर कराई रिपोर्ट, बरेली रेफर
2025-03-30T04:45:00+05:30
Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj



Source link

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के कार्यालयों में 8.30 व स्कूलों में 10 बजे होगा झंडारोहण
  • अप्रैल से हर माह बदल जाएगा आपका बिजली का बिल
  • भ्रामक सूचनाओं से निपटेगा चुनाव आयोग का नया ऐप
  • परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334 भर्ती की बची सीटों पर काउंसिलिंग आज से
  • स. अध्यापक कला और कृषि की परीक्षा कल

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Blog
©2026 primary master | Design: Newspaperly WordPress Theme