Skip to content
primary master
Menu
Menu

शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार किया गया आरोपी

Posted on November 14, 2025


 शादी का झांसा देकर संगीत के शिक्षक ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार किया गया आरोपी

लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने संगीत टीचर सिंधुनगर निवासी नीरज वर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली छात्रा कृष्णानगर में किराये पर रहती है। छात्रा का आरोप है कि मूल रूप से रायबरेली निवासी नीरज वर्मा सिंधुनगर में किराये पर रहकर संगीत शास्त्र की पढ़ाई कर रहा है। नीरज घर पर ही संगीत की कोचिंग भी चलाता है। 

छात्रा ने कुछ वक्त पहले नीरज की कोचिंग जॉइन की थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। दो दिन पूर्व पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही तो उसने दूसरी जाति का होने के कारण शादी से इन्कार कर दिया। 

इस पर पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कृष्णानगर कोतवाली में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीरज वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार किया गया आरोपी
2025-11-14T16:41:00+05:30
Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj



Source link

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बोर्ड परीक्षा में ₹50 प्रति पाली पारिश्रमिक देय के संबंध में
  • जनपद की अवकाश तालिका -2026 हुई जारी
  • बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों को बालिका शौचालयों से संतृप्त किए जाने के संबंध में
  • गणतंत्र दिवस -2026 विशेष जागरूकता अभियान के संबंध में आदेश जारी
  • BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर वेतन अग्रिम आदेश तक रुका

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Blog
©2026 primary master | Design: Newspaperly WordPress Theme